मेट्रो ने किया सुरक्षा का अतिरिक्त प्रबंध 3.84 लाख यात्रियों ने किया सफर

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : शहीद दिवस को लेकर कोलकाता पहुंचने वाले यात्रियों की भीड़ के कारण जहां हावड़ा और सियालदह स्टेशन पर अफरातफरी की स्थिति रही वहीं कोलकाता मेट्रो में भी यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि मेट्रो रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक सत्यकी नाथ खुद कंट्रोल में उपस्थित रहे. उन्होंने मेट्रो अधिकारियों […]

विज्ञापन
कोलकाता : शहीद दिवस को लेकर कोलकाता पहुंचने वाले यात्रियों की भीड़ के कारण जहां हावड़ा और सियालदह स्टेशन पर अफरातफरी की स्थिति रही वहीं कोलकाता मेट्रो में भी यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि मेट्रो रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक सत्यकी नाथ खुद कंट्रोल में उपस्थित रहे. उन्होंने मेट्रो अधिकारियों को ट्रेनों के परिचालन का निर्देश दिया.
इसके साथ ही वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त भी आरपीएफ निरीक्षकों को दिशा निर्देश देते देखे गये. मेट्रो अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शाम चार बजे तक 3.84 लाख यात्री मेट्रो में सफर कर चुके थे. वैसे तो तभी मेट्रो स्टेशनों पर रैली में शामिल होने वाले लोगों की भीड़ रही लेकिन यात्रियों का सबसे ज्यादा हुजूम धर्मतल्ला, मैदान, दमदम, चांदनी और रवींद्र सरोवर स्टेशनों पर देखा गया.
इस दौरान कोलकाता पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल द्वारा स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया था. मेट्रो की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी इंद्राणी बनर्जी ने बताया कि हमने जहां यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए अतिरिक्त बंदोबस्त किया था वहीं सुरक्षा के लिए अतिरक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola