कोलकाता : सोमवार को बंगाल की खाड़ी में डूबी थीं नावें, अब तक मछुआरों के नौ शव मिले, 10 की तलाश जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में सोमवार को मछली पकड़ने वाली नौका डूबने के बाद भारतीय तटरक्षक बल ने आज एक और शव बरामद किया. इसी के साथ अबतक नौ शव बरामद किये जा चुके हैं. तटरक्षक बल के महानिरीक्षक (पूर्वोत्तर क्षेत्र) के एस श्योरान ने बताया कि बल के विमान और पोत 10 अन्य […]
विज्ञापन
कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में सोमवार को मछली पकड़ने वाली नौका डूबने के बाद भारतीय तटरक्षक बल ने आज एक और शव बरामद किया.
इसी के साथ अबतक नौ शव बरामद किये जा चुके हैं. तटरक्षक बल के महानिरीक्षक (पूर्वोत्तर क्षेत्र) के एस श्योरान ने बताया कि बल के विमान और पोत 10 अन्य की तलाश में जुटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि खोज का दायरा बढ़ा दिया गया है और भुवनेश्वर से एक और डोर्नियर विमान को तलाश अभियान में शामिल किया गया है.
श्योरान ने कहा कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से खराब मौसम चुनौती बन गया है. बावजूद इसके लापता 10 मछुआरों का पता लगाने के लिए तटरक्षक बल सभी प्रयास कर रहा है.
बल के अधिकारी ने कहा कि फ्रैजरगंज में तटरक्षक बल का स्टेशन पश्चिम बंगाल सरकार के मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य संगठनों और लापता व्यक्तियों के परिवारों के साथ करी���ी संपर्क बनाए हुए है. छह शव कल बरामद हुए जबकि दो शव बुधवार को मिले थे.
मछुआरे दक्षिण 24 परगना जिले के फ्रैजरगंज से समंदर में गये थे. जयकिशन नाम की यह नौका सोमवार को अशांत समुद्र और खराब मौसम की वजह से डूब गयी थी. इसके बाद तटरक्षक बल ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन