कोलकाता : गैस सिलिंडर लीक होने से आग की दो घटनाएं, गयी तीन की जान

Updated at : 21 Jul 2018 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : गैस सिलिंडर लीक होने से आग की दो घटनाएं, गयी तीन की जान

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के दमदम मॉल रोड स्थित मॉल एनक्लेव अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लगने से जलकर मां-बेटी की मौत हो गयी. मृत मां का नाम दिप्ती मुखर्जी (78) व बेटी का स्वाती मुखर्जी (57) बताया गया है. यह घटना शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब पहले तल्ते पर 103 […]

विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के दमदम मॉल रोड स्थित मॉल एनक्लेव अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लगने से जलकर मां-बेटी की मौत हो गयी. मृत मां का नाम दिप्ती मुखर्जी (78) व बेटी का स्वाती मुखर्जी (57) बताया गया है.
यह घटना शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब पहले तल्ते पर 103 नंबर फ्लैट में घटी. आग की खबर फैलते ही अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गयी. मिली खबरों के अनुसार, शाम पांच बजे के करीब लोगों के फ्लैट के अंदर से धुआं निकलते हुए देखा. लोगों के तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी. सूचना पाकर दमकल विभाग के कर्मचारी दो इंजनों के साथ पहुंचे. करीब एक घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया.
दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
दमदम नगरपालिका के 21 नंबर वार्ड की पार्षद देविका राय ने बताया कि यह घटना पहले तल्ते पर 103 नंबर फ्लैट में घटी. अनुमान लगाया जा रहा है कि गैस सिलिंडर लीक होने के कारण यह घटना हुई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. उसके बाद ही घटना के सही कारणों के बारे में बताया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola