कोलकाता : निगम ने कुत्तों की नसबंदी पर लगायी रोक

Updated at : 21 Jul 2018 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : निगम ने कुत्तों की नसबंदी पर लगायी रोक

कोलकाता : महानगर के आवारा कुत्तों की नसबंदी की संख्या को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कोलकाता नगर निगम ने फिलहाल इस योजना को फिलहाल बीच में ही रोक दिया है. महानगर के 99 नंबर वार्ड के वाममोरचा के पार्षद देवाशीष मुखर्जी ने कुत्तों की नसबंदी के आंकड़ों को लेकर सवाल उठाते हुए निगम […]

विज्ञापन
कोलकाता : महानगर के आवारा कुत्तों की नसबंदी की संख्या को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कोलकाता नगर निगम ने फिलहाल इस योजना को फिलहाल बीच में ही रोक दिया है. महानगर के 99 नंबर वार्ड के वाममोरचा के पार्षद देवाशीष मुखर्जी ने कुत्तों की नसबंदी के आंकड़ों को लेकर सवाल उठाते हुए निगम के स्वास्थ्य विभाग के एमएमआइसी अतिन घोष को ज्ञापन सौंपा है.
उन्होंने अपने ज्ञापन में कहा है कि उनके वार्ड क्षेत्र में कुल छह कुत्ते थे, जिन्हें निगम ने नसबंदी के लिए उठाया था. बाद में निगम ने चार कुत्तों को इलाके में छोड़ दिया, जबकि एक की मौत हो गयी. वहीं, एक कुत्ते का कोई अता-पता नहीं है.
इसके बाद निगम द्वारा पेश किये गये आंकड़ों के अनुसार, उनके वार्ड से 25 कुत्तों की नसबंदी की गयी है. ऐसे आरोपों के बाद निगम ने फिलहाल इस योजना पर रोक लगा दी है और अगले सप्ताह इस मामले में बैठक होगी, जिसमें आगे की प्रक्रिया पर चर्चा की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola