शामियाना हादसा : पीडब्ल्यूडी के खिलाफ भी मामला करेगी भाजपा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jul 2018 1:43 AM
विज्ञापन
कोलकाता : प्रदेश भाजपा ने बुधवार को कहा कि वह मेदिनीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान कथित रूप से ‘ड्यूटी में लापरवाही’ बरतने के लिए राज्य लोक निर्माण विभाग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायेगी. सोमवार को रैली के दौरान पंडाल ढह जाने से 90 लोग घायल हो गये थे. एक […]
विज्ञापन
कोलकाता : प्रदेश भाजपा ने बुधवार को कहा कि वह मेदिनीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान कथित रूप से ‘ड्यूटी में लापरवाही’ बरतने के लिए राज्य लोक निर्माण विभाग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायेगी. सोमवार को रैली के दौरान पंडाल ढह जाने से 90 लोग घायल हो गये थे.
एक दिन पहले ही पुलिस ने रैली के आयोजक पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई और रैली स्थल पर पंडाल का निर्माण करनेवाले डेकोरेटर के खिलाफ ‘ड्यूटी में जबरदस्त लापरवाही’ बरतने का मामला दर्ज किया था, जिसके बाद पार्टी का यह फैसला सामने आया है. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष सरकार ने बताया : हमने मेदिनीपुर में प्रधानमंत्री की रैली के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए राज्य के पीडब्ल्यूडी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया है.
उनके लचर रवैये के कारण यह दुर्घटना हुई. उन्होंने कहा कि पंडाल का जब निर्माण हो रहा था, तब पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर वहां मौजूद थे. उन्होंने इस बात हैरानी जतायी कि जब पंडाल गिरा, तब वे क्या कर रहे थे. सरकार ने कहा : पुलिस भीड़ को काबू करने में नाकाम रही. जब पंडाल गिरा, तब पुलिसकर्मियों ने कुछ नहीं किया. यह भाजपा कार्यकर्ता ही थे, जिन्होंने समर्थकों को बचाया. सरकार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आयोजन स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए उन पर लाठीचार्ज किया और इसी के चलते दुर्घटना हुई. उन्होंने दावा किया : पुलिस समुचित तरीके से भीड़ को नियंत्रित कर सकती थी. लेकिन इसके बजाय उन्होंने लाठीचार्ज कर दिया.
नतीजतन कई भाजपा कार्यकर्ता पंडाल के ऊपर चढ़ गये और यह ढह गया. केंद्र ने घटना के संदर्भ में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है और जिन परिस्थितियों के कारण घटना हुई, उसके आकलन के लिए एक उच्चस्तरीय केंद्रीय टीम इस वक्त मेदिनीपुर में है. टीम यह जांच करेगी कि सुरक्षा उपायों, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय में कोई कमी अथवा या रैली आयोजन में अन्य कमी तो नहीं थी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि पंडाल के निर्माण में जिन लोहे के खंभों का इस्तेमाल हुआ था, उनमें जंग लगा था.
और अधिकतर खंभों को जमीन में उचित तरीके से नहीं लगाया गया था. यह भी पता चला है कि आयोजन स्थल पर लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे सही ढंग से काम नहीं कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










