कोलकाता : जीएसटी कंसलटेंट बनाने की तैयारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : स्नातक तथा स्नातकोत्तर छात्रों को जीएसटी में दक्ष करने और उनके प्रोफेशनल हुनर को और सुदृढ़ करने के लिए सीजीएसटी के कोलकाता उत्तर तथा सीएक्स कमिश्नरेट ने सीआइआइ के साथ मिलकर जीएसटी में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया. यह वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जूरिडिशियल साइंसेस (एनयूजेएस) के कैंपस में किया गया. सीजीएसटी […]
विज्ञापन
कोलकाता : स्नातक तथा स्नातकोत्तर छात्रों को जीएसटी में दक्ष करने और उनके प्रोफेशनल हुनर को और सुदृढ़ करने के लिए सीजीएसटी के कोलकाता उत्तर तथा सीएक्स कमिश्नरेट ने सीआइआइ के साथ मिलकर जीएसटी में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया.
विज्ञापन
यह वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जूरिडिशियल साइंसेस (एनयूजेएस) के कैंपस में किया गया. सीजीएसटी तथा सेंट्रल एक्साइज के नॉर्थ कमिश्नरेट के आयुक्त देवेंद्र नागवेंकर ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह शुरुआत है. उन्होंने एनयूजेएस का चुनाव इसलिए किया क्योंकि यह विशिष्ट संस्थान है.
वह विद्यार्थियों और भविष्य के वकीलों को समझा रहे हैं कि जीएसटी समझना क्यों जरूरी है. हालांकि उनका मुख्य लक्ष्य मध्यम लेवल के कॉलेज व विश्वविद्यालय हैं जहां कॉमर्स स्ट्रीम के अधिकांश विद्यार्थी हैं. उन्हें एमएसएमइ को जीएसटी रिटर्न भरने में सहायता करने का प्रशिक्षण दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन