ट्रक चोरी मामले में तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हुगली : तीन राज्यों में अपने ट्रकों को बेचकर थाने में चोरी की शिकायत करानेवाले तीन ट्रक मालिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपियों के नाम कुलदीप सिंह, प्रभास साहा और शेख अली अकबर हैं. तीनों आरोपी डानकुनी के रहनेवाले हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार डानकुनी थाना के दुर्गापुर एक्सप्रेस वे से ट्रक चुराकर भिन्न […]

विज्ञापन
हुगली : तीन राज्यों में अपने ट्रकों को बेचकर थाने में चोरी की शिकायत करानेवाले तीन ट्रक मालिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपियों के नाम कुलदीप सिंह, प्रभास साहा और शेख अली अकबर हैं. तीनों आरोपी डानकुनी के रहनेवाले हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार डानकुनी थाना के दुर्गापुर एक्सप्रेस वे से ट्रक चुराकर भिन्न राज्यों में बेच दिया जाता है.
फाइनेंस कंपनी की मिलीभगत से ट्रक खरीदकर इएमआइ नहीं भरने की सूरत में उसे चोरी करवाकर अन्य राज्यों में बेच दिया करते थे. इसके बाद थाना में ट्रक चोरी की एफआइआर दर्ज करा दी जाती थी. घटना की जांच में हावड़ा सकरैल एवं डानकुनी थाना की पुलिस जुटी थी. इस अभियान में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को एक ट्रक के साथ गिरफ्तार कर लिया. तीनों को श्रीरामपुर महकमा अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने सभी अभियुक्तों को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola