चेम्बर सचिव के खिलाफ उठने लगे विरोध के स्वर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मालदा : मालदा मर्चेंट चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव उज्ज्वल साहा के खिलाफ व्यवसायियों के एक हिस्से ने आवाज बुलंद की है. इन लोगों का कहना है कि संगठन की छवि व्यक्ति से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है. उज्ज्वल साहा पर आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप लगा है. जब तक वह आरोपों से पाक-साफ नहीं हो जाते […]
विज्ञापन
मालदा : मालदा मर्चेंट चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव उज्ज्वल साहा के खिलाफ व्यवसायियों के एक हिस्से ने आवाज बुलंद की है. इन लोगों का कहना है कि संगठन की छवि व्यक्ति से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है. उज्ज्वल साहा पर आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप लगा है. जब तक वह आरोपों से पाक-साफ नहीं हो जाते तब तक उन्हें सचिव पद की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जाना चाहिए.
वहीं इस बारे में उज्ज्वल साहा का कहना है कि चेम्बर की छवि धूमिल करने के लिए ही उनके खिलाफ साजिश के तहत झूठे आरोप लगाये जा रहे हैं. इसे लेकर चेम्बर एकजुट है. हालांकि अगर कोई अन्य सचिव पद की जिम्मेदारी लेना चाहे तो वह इसका स्वागत करेंगे.
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले उज्ज्वल साहा के खिलाफ इंगलिश बाजार थाने में एक व्यवसायी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. इसमें ���रोप लगाया गया है कि उज्ज्वल साहा ने धर्मकांटा बैठाने के लिए उधार पर मशीन भी खरीदी और बाद में उसका भुगतान नहीं किया. उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में आवेदन किया था लेकिन वह खारिज हो गया.
इसके बाद वह भूमिगत हो गये हैं. व्यवसायियों के एक हिस्से का आरोप है कि इतना कुछ होने के बाद भी गत तीन जुलाई को चेम्बर की वार्षिक आम सभा में उज्ज्वल साहा को ही फिर सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी.इस संबंध में उज्ज्वल साहा का कहना है उन पर लगे आरोपों में कोई दम नहीं है. उनकी और चेम्बर की छवि धूमिल करने के लिए इस तरह के झूठे आरोप फैलाये जा रहे हैं.
उनके सचिव रहते चेम्बर का दो कमरे का भवन आज चार मंजिला हो गया है. जब भी जरूरत पड़ती है वह व्यवसायियों के साथ खड़े रहते हैं. इसके बावजूद अगर किसी को लगता है कि वह उनसे अच्छा काम कर सकता है तो वह उसका स्वागत करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन