मालदा: आइटी पार्क को लेकर जागरूकता अभियान आज से

Updated:
विज्ञापन

मालदा : राज्य सरकार के सरकारी उपक्रम वेबेल संस्था के आईटी पार्क का जागरूकता अभियान शुक्रवार से शुरू हो रहा है. ओल्ड मालदा के नलडूबी इलाके में एनएच-34 के बगल में निर्मित पांचमंजिला इमारत का 80 फीसदी परिसर इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी फर्मों से जुड़े लोगों को मुहैया कराये जा रहे हैं. शुक्रवार को इस इमारत […]

विज्ञापन
मालदा : राज्य सरकार के सरकारी उपक्रम वेबेल संस्था के आईटी पार्क का जागरूकता अभियान शुक्रवार से शुरू हो रहा है. ओल्ड मालदा के नलडूबी इलाके में एनएच-34 के बगल में निर्मित पांचमंजिला इमारत का 80 फीसदी परिसर इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी फर्मों से जुड़े लोगों को मुहैया कराये जा रहे हैं.
शुक्रवार को इस इमारत का जिलाधिकारी कौशिक भट्टाचार्य व अन्य विभागीय अधिकारी मुआयना करेंगे. इस मौके पर मौजूद रहेंगे आईटी कंपनी नैसकॉम के अधिकारी. जिन लोगों ने आईटी पार्क की जगह लीज पर ली है उन्हें गुरुवार को जरूरी कागजात सौंपे गये.
वेबेल के उप प्रबंधक मलय पाल चौधरी ने बताया कि आईटी पार्क के निर्माण के लिये राज्य सरकार ने 20 करोड़ रुपये आवंटित किये थे. 2016 में शुरु हुआ निर्माण कार्य जुलाई 2018 में ही समाप्त हो गया. उन्होंने बताया कि इमारत में तीन मंजिल में तीन अलग अलग व्यवस्थाएं हैं.
पहला है प्लग एंड प्ले, दूसरा एसी-सिलिंग और तीसरा सामान्य. प्लग एंड प्ले सर्वाधिक आधुनिक हिस्सा है जिसे 21 रुपए प्रति वर्ग फीट लीज दिया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि राज्य में वेबेल के 12 आईटी पार्क हैं. मालदा के अलावा इस तरह के पार्क सिलीगुड़ी, कालिम्पोंग, कृष्णनगर में भी चालू किया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola