सीएम, शिक्षामंत्री के दौरे के बाद छात्र यूनियन सतर्क

Updated at : 04 Jul 2018 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम, शिक्षामंत्री के दौरे के बाद छात्र यूनियन सतर्क

कोलकाता : छात्र यूनियन के नाम पर दाखिला करवानेवाले गिरोह के खिलाफ खुद मुख्यमंत्री ने अभियान चला रखा है. सोमवार को उन्होंने खुद आशुतोष काॅलेज का जायजा लिया. इसके अलावा शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी ने जयपुरिया काॅलेज, महाराजा मनिंद्र चंद्र काॅलेज और सुरेंद्र नाथ काॅलेज का औचक निरीक्षण किया. वह अपने सूत्रों के मार्फत लोगों पर […]

विज्ञापन
कोलकाता : छात्र यूनियन के नाम पर दाखिला करवानेवाले गिरोह के खिलाफ खुद मुख्यमंत्री ने अभियान चला रखा है. सोमवार को उन्होंने खुद आशुतोष काॅलेज का जायजा लिया. इसके अलावा शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी ने जयपुरिया काॅलेज, महाराजा मनिंद्र चंद्र काॅलेज और सुरेंद्र नाथ काॅलेज का औचक निरीक्षण किया. वह अपने सूत्रों के मार्फत लोगों पर नजर रख रहे हैं.
मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री की तत्परता के बाद खुद तृणमूल छात्र परिषद भी हरकत में आ गयी है. बावजूद इसके धांधली करनेवाले अपना धंधा जारी रखे हुए हैं. हालांकि अब वह खुल कर काॅलेजों के सामने नहीं घूम रहे हैं. लेकिन दाखिला करानेवाले छात्रों और अभिवावकों से सीधे तो कहीं फोन पर संपर्क करके अपना काम जारी रखे हुए हैं.
हालांकि मुख्यमंत्री ने एेसा करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया है. आरोप है कि अच्छे काॅलेजों में दाखिला कराने के नाम पर छात्र यूनियन के लोग वसूली करने में जुटे हुए हैं. इस तरह की कई शिकायतें मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने सोमवार को खुद काॅलेज का औचक दौरा किया. उनके निर्देश पर शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी भी कई काॅलेजों का दौरा करने के बाद हालात पर नजर बनाये हुए हैं.
मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का मिजाज भांपकर तृणमूल छात्र परिषद की अध्यक्ष जया दत्ता ने आननफानन में सभी छात्र यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दाखिले में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया है. अगर इस तरह के आरोपों में कोई लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola