चार कॉलेजों में टीएमसीपी की इकाई भंग
Updated at : 04 Jul 2018 3:28 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : कॉलेजों में दाखिले को लेकर हो रही अनियमितताओं के कारण अब काफी सतर्कता बरती जा रही है. कॉलेजों में एडमिशन के नाम से छात्रों से घूस या पैसा वसूलनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही सभी कॉलेजों में टीएमसीपी को सावधानी से काम करने की हिदायत दी गयी है. जहां टीएमसी […]
विज्ञापन
कोलकाता : कॉलेजों में दाखिले को लेकर हो रही अनियमितताओं के कारण अब काफी सतर्कता बरती जा रही है. कॉलेजों में एडमिशन के नाम से छात्रों से घूस या पैसा वसूलनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही सभी कॉलेजों में टीएमसीपी को सावधानी से काम करने की हिदायत दी गयी है. जहां टीएमसी की छात्र परिषद ठीक से काम नहीं कर रही है या दाखिले के नाम पर पैसा लेनेवाले बाहरी तत्वों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है, वैसी ही तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद की इकाई को भंग कर दिया गया है. यह जानकारी मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में टीएमसीपी की राज्य अध्यक्ष जया दत्ता ने दी.
उन्होंने बताया कि राज्य के कई कॉलेजों में दाखिले के नाम से काफी भ्रष्टाचार हो रहा है. यह भ्रष्टाचार 34 साल की वाममोर्चा सरकार के समय से चला आ रहा है. अभी तो तृणमूल सरकार ने कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे दाखिला प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे.
उनका कहना है कि कॉलेज के गेट पर बाहरी लोग आकर छात्रों को गुमराह कर रहे हैं. वे छात्रों से कैसे पैसा ले रहे हैं, इस पर नजर रखने के लिए छात्र यूनियन से कहा गया है. जो छात्र यूनियन इसका दायित्व नहीं निभा पा रहे हैं, उन कॉलेजों की तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद की इकाई भंग कर दी गयी है. इनमें अम्हर्स्ट स्ट्रीट स्थित आनंदमोहन कॉलेज, सिटी कॉलेज, गुरदास कॉलेज व विद्यासागर कॉलेज की टीएमसी छात्र परिषद की इकाई शामिल हैं.
कुछ लोग टीएमसी छात्र परिषद में घुसकर गलत काम कर रहे हैं या दल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें दल से बाहर किया जा रहा है. किसी भी कॉलेज से अगर दाखिले को लेकर कोई शिकायत या पैसा लेने की खबर आती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. टीएमसीपी की अध्यक्ष ने कहा कि कॉलेजों में छात्र संगठन क्या काम कर रहा है, इस पर नजर रखने की जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है. दायित्व निभाते हुए वह कॉलेजों का निरीक्षण कर रही हैं.
इस मामले में छात्रों व अभिभावकों को भी बोला गया है कि पैसा मांगने पर वे स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करवायें. मेरिट सूची के आधार पर ही क्रमबद्ध तरीके से कॉलेज छात्रों को दाखिला देंगे. इस मामले में अभिभावकों को भी सजग रहने की जरूरत है. कॉलेज के गेट पर बाहरी लोग आकर छात्रों को गुमराह कर रहे हैं, इससे दल के बारे में गलत संदेश जा रहा है. अन्य सभी टीएमसीपी इकाइयों को सतर्क व सावधान होकर काम करने की हिदायत दी गयी है, ताकि दाखिले को लेकर कोई अव्यवस्था न पनप सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




