कोलकाता : महानगर में फिर डेंगू की धमक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : मानसून के आते ही डेंगू ने महानगर में फिर से दस्तक दे दी है. इस मच्छर जनित बीमारी से पीड़ित एक बच्ची को पार्क सर्कस स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ में दाखिल कराया गया है. बच्ची की हालत गंभीर बतायी जा रही है. उसे अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (आइसीयू) में रखा गया […]
विज्ञापन
कोलकाता : मानसून के आते ही डेंगू ने महानगर में फिर से दस्तक दे दी है. इस मच्छर जनित बीमारी से पीड़ित एक बच्ची को पार्क सर्कस स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ में दाखिल कराया गया है. बच्ची की हालत गंभीर बतायी जा रही है. उसे अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (आइसीयू) में रखा गया है. बच्ची का नाम शमिला अख्तर (11) है. वह महानगर के तालतल्ला इलाके की रहनेवाली है.
उसे इलाज के लिए पहले स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे बेहतर चिकित्सा के लिए परिजनों ने पार्क सर्कस स्थित इंस्टीट्यूट आॅफ चाइल्ड हेल्थ में दाखिल कराया गया. बच्ची आइजीजी व आइजीएम पॉजीटिव पायी गयी है.
गौरतलब है कि इससे पहले कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की छात्रा डेंगू की चपेट में आ चुकी है, जबकि गत वर्ष सरकारी रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के कारण राज्य में 19 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 10,697 लोग इस बीमारी की चपेट में आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन