24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

न्यायपालिका में केंद्र का हस्तक्षेप खतरनाक : ममता

कोलकाता : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर हुई जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि कोर्ट के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के चार जजों से मिली जानकारी ने देश के एक नागरिक के रूप में हमें निराश किया है. उन्होंने कहा कि […]

कोलकाता : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर हुई जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि कोर्ट के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के चार जजों से मिली जानकारी ने देश के एक नागरिक के रूप में हमें निराश किया है. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका और मीडिया लोकतंत्र के खंभे हैं. लोकतंत्र के लिए न्यायपालिका में केंद्र सरकार की दखलअंदाजी खतरनाक है. यह लोकतंत्र पर हमला है और इस प्रकार से जजों द्वारा संवाददाता सम्मेलन कर दुख प्रकट करना दर्शाता है कि देश में लोकतंत्र खतरे में है.

लोकतंत्र के दो खंभे न्यायपालिका व मीडिया खतरे में है. उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के कामकाज के बारे में चार वरिष्ठ न्यायाधीशों के बयान ने हमें नागरिक के तौर पर निश्चित रूप से दुखी किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें