कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में हुई फायरिंग का आरोपी झारखंड के गिरिडीह से गिरफ्तार, कल किया जाएगा कोर्ट में पेश

Updated at : 19 Jun 2024 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपी

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में फायरिंग का आरोपी गिरिडीह से गिरफ्तार कर लिया गया है. वह घटना के बाद से फरार चल रहा था. इस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है.

विज्ञापन

विकास कुमार गुप्ता, कोलकाता : कोलकाता के पार्क स्ट्रीट थानाक्षेत्र में स्थित मिर्जा गालिब स्ट्रीट में गत शनिवार तड़के हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी मोहम्मद फहीमुद्दीन उर्फ सोना को कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम झारखंड के गिरिडीह से गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार सुबह उसके एक रिश्तेदार के ठिकाने से उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक घटना के बाद वह पार्क स्ट्रीट में अपने इलाके से फरार होकर सड़क मार्ग से कोलकाता से भागकर पहले धनबाद फिर गिरिडीह में अपने एक रिश्तेदार के यहां जाकर छिपा था. उसे गिरफ्तार करने के बाद बुधवार रात को गिरिडीह से कोलकाता लाया गया. यहां गुरुवार को उसे बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जायेगा.

कैसे हुई गिरफ्तारी

पुलिस सूत्र बताते हैं कि घटना के बाद से वह इलाके से फरार हो गया था. पुलिस को शक था कि वह या तो बिहार में अपने गांव में जाकर छिपा होगा या फिर वह दिल्ली में पढ़ाई कर रहे अपने बेटे के पास गया होगा. इसके कारण मामले की जांच शुरू कर पुलिस की दो अलग टीमें बनाई गई. एक टीम बिहार एवं दूसरी टीम दिल्ली रवाना हुई. दिल्ली के करोलबाग में रह रहे सोना के बेटे के पास पुलिस की एक टीम पहुंची. उससे पूछताछ करने पर पुलिस को सोना कहां छिपा है, इससे जुड़ी सटीक जानकारी मिल गई. जिसके बाद कोलकाता पुलिस की एक टीम गिरिडीह पहुंची. वहां आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है.

क्या था मामला

कोलकाता पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पार्क स्ट्रीट थानाक्षेत्र में स्थित मिर्जा गालिब स्ट्रीट में गत शुक्रवार रात को दो बाइक सवार आपस में उलझ गये थे. इस दौरान मोहम्मद फहीमुद्दीन उर्फ सोना के साले मोहम्मद शब्बीर के साथ कुछ बाइक चालकों ने मारपीट की थी. इस घटना के बाद मामले को सुलझाने के लिए वे युवक शब्बीर शनिवार तड़के जब सोना के घर पर था, तब वे युवक शब्बीर से मिलकर मामला सुलझाने वहां पहुंचे थे. इसी दौरान फिर से दोनों गुटों में आपस में विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि इसी दौरान शब्बीर एवं सोना ने अवैध रिवाल्वर निकालकर उन बाइक चालकों पर जो सुलह करने आये थे, उनपर फायरिंग कर दी. हालांकि एक गोली एक बाइक चालक को लगी. जिसे वहां से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था.

मामले में अन्य आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

पुलिस इस मामले में शब्बीर समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. सिर्फ सोना इस घटना के बाद से फरार था. उसे भी बुधवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से पूछताछ कर फायरिंग में इस्तेमाल बंदूक को बरामद करने की कोशिश की जायेगी.

Also Read: West Bengal News: कोलकाता में 2 गैंग की मारपीट के बीच हुई फायरिंग, युवक को लगी गोली

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola