नदिया : अपहरण की कोशिश नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शुक्रवार रात नदिया जिले के चाकदा थाने की पुलिस ने चाकदा स्टेशन रोड पर सेनको गोल्ड शॉप के पास एक वैन से एक शख्स को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना

विज्ञापन

कल्याणी. शुक्रवार रात नदिया जिले के चाकदा थाने की पुलिस ने चाकदा स्टेशन रोड पर सेनको गोल्ड शॉप के पास एक वैन से एक शख्स को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना. पुलिसकर्मियों ने लगभग 3.5 किमी तक उक्त वाहन का पीछा किया. चाकदा बनगांव रोड पर वाहन को रोक लिया गया. पुलिसकर्मियों ने अपहरण की साजिश को नाकाम करते हुए पीड़ित तापस घोष को सकुशल बचा लिया. अपहरण करने के प्रयास में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें नाम विश्वजीत राय उर्फ बिशु (40), गौतम सरकार (36), नाथूराम सरकार उर्फ हेडू (42) व दुलाल मंडल (45) बताये गये हैं. पुलिस वाहन को जब्त करते हुए मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola