झाड़ग्राम : स्वर्णरेखा नदी से छात्र का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

मृत छात्र का नाम कंचन जाना (20) बताया गया है.

विज्ञापन

खड़गपुर. झाड़ग्राम जिला अंतर्गत बेलियाबेड़ा थाना क्षेत्र चोरमुंडी में स्वर्णरेखा नदी से पुलिस ने एक काॅलेज छात्र का शव बरामद किया है. मृत छात्र का नाम कंचन जाना (20) बताया गया है. वह गोपीबल्लभपुर के नयाबसान इलाके में अपने मामा के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था. वह गोपीबल्लभपुर स्थित स्वर्णरेखा महाविद्यालय में कला विभाग के छठवीं सेमेस्टर का छात्र था. रविवार को वह अपने मामा के घर से निकलने के बाद से लापता हो गया था. उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था. परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नही मिलने के बाद उसके लापता होने की शिकायत पुलिस से की. इस बीच, स्वर्णरेखा नदी में स्नान कर रहे लोगों ने उसका शव नदी में देखा. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को नदी से निकल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. खबर लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम न हो सका था. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola