झाड़ग्राम : फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Aug 2024 12:53 AM
मृतक का नाम नीलिमेष महतो (27) बताया गया है.
खड़गपुर. झाड़ग्राम शहर के आनंदपल्ली इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. उसका शव कमरे से फंदे से लटकता बरामद किया गया. मृतक का नाम नीलिमेष महतो (27) बताया गया है. उसका मकान जामबनी थाना के कानीमोहली इलाके में है. एक दिन पहले ही वह वहां से झाड़ग्राम आया था. वह चिकित्सा कराने के लिए ओडिशा के भुवनेश्वर जानेवाला था. इसी बीच, उसका शव झाड़ग्राम स्थित मकान से फंदे से लटकता बरामद किया गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. खबर लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम न हो सका था. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










