झाड़ग्राम : करंट लगने से दिहाड़ी मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक का नाम शहीद शेख (26) है.

विज्ञापन

खड़गपुर. झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम में टियाकाटी इलाके में स्थित एक मकान की छत पर काम करने के दौरान करंट लगने से एक दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गयी. मृतक का नाम शहीद शेख (26) है. वह मुर्शिदाबाद जिले का निवासी था. जानकारी के अनुसार, वह एक निर्माणाधीन मकान की छत पर लोहे के छड़ को बांध रहा था. छत के रूप से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है. काम करने के दौरान लोहे का छड़ तार से सट गया, जिस कारण मजदूर करंट की चपेट में आ गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola