कूचबिहार लोस सीट के बाद भाजपा के हाथ से पंचायत बोर्ड भी निकला
Updated at : 08 Jun 2024 9:14 PM (IST)
विज्ञापन

लोकसभा सीट तो भाजपा हारी ही, साथ में डेटागुड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत भी गंवा बैठी. इस पंचायत में भाजपा के उप प्रधान समेत नौ सदस्य निशीथ प्रमाणिक को हराने वाले जगदीश बासुनिया के हाथों तृणमूल कांग्रेस का झंडा थाम लिये. नतीजतन यह पंचायत भाजपा के हाथ से निकल गयी.
विज्ञापन
कोलकाता.
पांच साल पहले कूचबिहार से फतह हासिल करने वाले निशीथ प्रमाणिक को पुरस्कार स्वरूप भाजपा ने उन्हें गृह राज्य मंत्री का दर्जा दिया था. लेकिन इस बार उनके हारने से कूचबिहार में भाजपा नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने का दौर शुरू हो गया है. आलम यह है कि लोकसभा सीट तो भाजपा हारी ही, साथ में डेटागुड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत भी गंवा बैठी. इस पंचायत में भाजपा के उप प्रधान समेत नौ सदस्य निशीथ प्रमाणिक को हराने वाले जगदीश बासुनिया के हाथों तृणमूल कांग्रेस का झंडा थाम लिये. नतीजतन यह पंचायत भाजपा के हाथ से निकल गयी. इस पंचायत में कुल 18 सीटें हैं. इनमें तृममूल कांग्रेस के सदस्यों की संख्या छह थी. ऐसे में भाजपा के नौ सदस्यों के शामिल होने से तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों की संख्या बढ़कर 15 हो गयी है. कुल मिलाकर लोकसभा में सीट गंवाने के बाद भाजपा अब जमीनी स्तर पर भी अपना समर्थन खो रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




