बर्नपुर के व्यवसायी के घर पर आइटी की रेड

Updated:
विज्ञापन

व्यापारी के घर के पार्किंग लॉन में आयकर विभाग की तीन गाड़ियां खड़ी हैं

विज्ञापन

बर्नपुर. बर्नपुर के एक व्यवसायी शंभु अग्रवाल के घर पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने दबिश दी. मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को कोलकाता आयकर विभाग कार्यालय से 12 सदस्यीय टीम ने बर्नपुर के पुरानाहाट स्थित व्यापारी के घर पर रेड की. उनके घर पर आयकर विभाग की टीम अभी तक डटी हुई है. आयकर विभाग के सूत्रों की मानें, तो यह रूटीन छापेमारी है. रेड को 12 घंटे से ज्यादा हो गये हैं. व्यापारी के घर के पार्किंग लॉन में आयकर विभाग की तीन गाड़ियां खड़ी हैं. मालूम रहे कि शंंभु अग्रवाल कई फैक्टरियों के मालिक हैं. छापेमारी के दौरान घर के अदर से बाहर और बाहर से अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola