पंचायत कार्यालय में आइएसएफ कर्मियों पर हमला

उत्तर 24 परगना के देगंगा ब्लॉक वन के सोहाई सेतपुर अंचल में पंचायत ऑफिस में घुसकर आइएसएफ सदस्यों पर हमला किया गया.
बारासात. उत्तर 24 परगना के देगंगा ब्लॉक वन के सोहाई सेतपुर अंचल में पंचायत ऑफिस में घुसकर आइएसएफ सदस्यों पर हमला किया गया. इसमें जहांगीर हुसैन और जहांगीर आलम गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी के मुताबिक, सहाई सेतपुर अंचल पंचायत कार्यालय में बैठक थी, जिसमें विपक्ष के भी सदस्य मौजूद थे. इस दौरान पंचायत का काम विरोधियों को नहीं देने की बात उठी, जिसका विरोध करने पर ही कुछ तृणमूल समर्थक वहां पहुंच और आइएसएफ सदस्यों पर हमला किया. सहाबुद्दीन, कुतुबुद्दीन समेत अन्य तृणमूल समर्थकों पर आरोप है. सहाई सेतपुर अंचल के विरोधी दल आइएसएफ के नेता जहांगीर आलम ने कहा कि आइएसएफ कर्मियों पर हमले की मेडिकल रिपोर्ट के साथ थाने में तृणमूल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




