ePaper

फसल बीमा पर विचार के लिए कार्य समूह का किया गया गठन

Updated at : 13 Jul 2024 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
फसल बीमा पर विचार के लिए कार्य समूह का किया गया गठन

भारतीय चाय बोर्ड ने कृषि व किसान कल्याण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाइ) के तहत प्रस्तावित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के विवरण की जांच के लिए एक कार्य समूह का गठन किया है. चाय बोर्ड की घोषणा के अनुसार, इस कार्य समूह की पहली बैठक 16 जुलाई को कोलकाता स्थित इसके कार्यालय में होगी.

विज्ञापन

कोलकाता.

बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ पहाड़ी ने कहा है कि प्रमुख चाय उत्पादक राज्यों के प्रतिनिधियों को उनके संबंधित राज्य सरकारों द्वारा इस समूह का हिस्सा बनने के लिए नामित किया गया है. हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि पश्चिम बंगाल सरकार ने अभी तक अपना प्रतिनिधि नहीं चुना है, इसलिए 16 जुलाई को होने वाली पहली बैठक में 11 में से केवल 10 सदस्य ही शामिल हो सकते हैं. इस कार्य समूह के प्रमुख निदेशक एस सौदाराजन हैं. इसके अतिरिक्त, तमिलनाडु, केरल और असम के प्रतिनिधियों को उनकी राज्य सरकारों द्वारा नामित किया गया है.

कार्य समूह में सामान्य बीमा, कृषि बीमा और बैंकिंग के क्षेत्रों से उच्चपदस्थ व्यक्ति शामिल हुए हैं. इस समिति का उद्देश्य उत्पादकों और उद्योग से प्राप्त इनपुट के आधार पर प्रस्तावों का मसौदा तैयार करना, फसल बीमा कवरेज के लिए पिछले प्रयासों और सामने आयी किसी भी बाधा का आकलन करना, फसल बीमा कवरेज के साथ अंतरराष्ट्रीश् अनुभवों की जांच करना और इस योजना को लागू करने की तैयारी करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola