पत्नी ने नाश्ता परोसने में की देरी, तो पति ने बेरहमी से पीटा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सुबह का नाश्ता परोसने में देर होने पर गुस्से में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना जोड़ाबागान थानाक्षेत्र में स्थित पीके टैगोर स्ट्रीट की है. पति की पिटाई से घायल पत्नी को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. वहां उसका इलाज चल रहा है.
विज्ञापन
कोलकाता
. सुबह का नाश्ता परोसने में देर होने पर गुस्से में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना जोड़ाबागान थानाक्षेत्र में स्थित पीके टैगोर स्ट्रीट की है. पति की पिटाई से घायल पत्नी को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. वहां उसका इलाज चल रहा है. इधर, इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति इंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. उसे गुरुवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 22 मई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया.पुलिस को जांच में पता चला कि घर में आवश्यक काम होने के कारण पत्नी ने पति को सुबह का नाश्ता देने में थोड़ी देर कर दी थी. जिसके कारण पति को गुस्सा आ गया था. इसी गुस्से में आरोपी का पत्नी के साथ झगड़ा हो गया. आरोप है कि इसी झगड़े में आरोपी इंद्र पासवान ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गयी. उसकी चीख को सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और महिला को अस्पताल पहुंचाया. इधर, इस घटना की खबर पाकर जोड़ाबागान थाने की पुलिस वहां पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. उससे लगातार पूछताछ की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










