ससुरालवालों पर विवाहिता की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jun 2024 2:17 AM
पैसे की मांग पूरी न होने पर पति और ससुर पर विवाहिता की गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगा है.
प्रतिनिधि, बैरकपुर. पैसे की मांग पूरी न होने पर पति और ससुर पर विवाहिता की गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगा है. घटना के बाद से आरोपी ससुराल वाले फरार हैं. पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है. खड़दह के रहरा थाना क्षेत्र के डांगा दिघी इलाके में हुई इस घटना से सनसनी है. मृतका के मायके वालों ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतका का नाम रीमा बीबी (23) है. रविवार सुबह परिजनों को खबर मिली कि रीमा ने फांसी लगा ली है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका के मायकेवालों का आरोप है कि छह वर्ष पहले रहड़ा निवासी शेख सलाउद्दीन से रीमा की शादी हुई थी. शादी के कुछ महीने सब ठीक रहा. उसके बाद से दामाद दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगा. काफी समय तक प्रताड़ित होने के बाद रीमा के पिता ने पुलिस में शिकायत की. हालांकि, कुछ दिन माहौल शांत रहने के बाद आरोप है कि रीमा पर उसके ससुराल वाले दोबारा अत्याचार करने लगे. घर में झगड़े और अशांति होने लगी. इस दौरान उनकी एक बेटी भी हुई. इस बीच, रविवार की सुबह रीमा के एक पड़ोसी ने उसके पिता को फोन कर बताया कि रीमा ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मृतका के पति को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










