पत्नी की हत्या की बनायी योजना, पति और सुपारी किलर किये गये गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jul 2024 1:07 AM
आरोपी पति का नाम नूर हुसैन फकीर है. सुपारी किलर का नाम साहिल खान है.
बारुईपुर. प्रेमिका से संबंध के बीच में बाधा बन रही पत्नी की हत्या करने के लिए सुपारी किलर लेकर पहुंचे आरोपी पति समेत दो को गिरफ्तार किया गया है. घटना दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर थाना क्षेत्र के बेलगाछी की है. बुधवार को पुलिस ने आरोपी पति और सुपारी किलर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पति का नाम नूर हुसैन फकीर है. सुपारी किलर का नाम साहिल खान है. नूर का घर जीवनतला थाना क्षेत्र में है. संतोषपुर के आसमिन बीबी की ढाई साल पहले नूर से शादी हुई थी. शादी के बाद नूर कथित तौर पर किसी दूसरी महिला से प्रेम संपर्क में आ गया. इसका पता चलते ही आसमिन से विवाद होने लगा. इसके बाद अक्सर अशांति होती रहती. इसे लेकर बारुईपुर के बेलगाछी के नवपल्ली में एक सालिसी सभा (पंचायती) बुलायी गयी. इस दौरान दोस्त का परिचय देकर उस सालिसी सभा में आरोपी पति ने सुपारी किलर साहिल खान को लेकर गया था. खबर पाकर बारुईपुर थाने की पुलिस ने हथियार के साथ आरोपी को दबोचा. दो हथियार बरामद किये गये हैं. साथ ही पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










