ePaper

विभिन्न राजनीतिक दलों से सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल

Updated at : 10 May 2024 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न राजनीतिक दलों से सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल

पुरुलिया भाजपा सांसद चुनावी कार्यालय में आड़सा प्रखंड अंतर्गत हेसला ग्राम पंचायत से तृणमूल ,सीपीएम ,फॉरवर्ड ब्लॉक तथा कुड़मी समाज से उनके पंचायत उम्मीदवार तथा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए

विज्ञापन

पुरुलिया. लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों से सैकड़ों की तादाद में नेता एवं कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए. शुक्रवार दोपहर को पुरुलिया भाजपा सांसद चुनावी कार्यालय में आड़सा प्रखंड अंतर्गत हेसला ग्राम पंचायत से तृणमूल ,सीपीएम ,फॉरवर्ड ब्लॉक तथा कुड़मी समाज से उनके पंचायत उम्मीदवार तथा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए. इस दिन जिला भाजपा के अध्यक्ष विवेक रंग के साथ-साथ पुरुलिया लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार ज्योतिर्मय सिंह महतो की उपस्थिति में इन सभी को पार्टी का झंडा थमा कर भाजपा में शामिल कर लिया गया. भाजपा में शामिल हुए तृणमूल नेता आदित्य कर्मकार तथा आदिवासी कुर्मी समाज के पंचायत के उम्मीदवार कृष्ण पद सिंह ने बताया जिस तरह से इस राज्य में भ्रष्टाचार चल रहा है बेरोजगारी बढ़ गई है, इन सबके खिलाफ राज्य एवं देश के विकास के लक्ष्य के लिए एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है. भाजपा उम्मीदवार ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा जिस तरह से आज सैकड़ों की तादाद में विभिन्न राजनीतिक दलों से नेता एवं कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं यह एक शुरुआत है. जल्द ही जिला के विभिन्न हिस्सों से लोग भाजपा में शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola