जारी रहेगी भाजपा नेता की हत्या मामले की एनआइए जांच

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मेदिनीपुर जिले के मोयना के रहने वाले भाजपा नेता विजय कृष्ण भुईंयां की बम मार कर हत्या के मामले में सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम व न्यायाधीश हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है.

विज्ञापन

कोलकाता.

पूर्व मेदिनीपुर जिले के मोयना के रहने वाले भाजपा नेता विजय कृष्ण भुईंयां की बम मार कर हत्या कर दी गयी थी. कलकत्ता हाइकोर्ट के एकल पीठ ने घटना की एनआइए जांच का आदेश दिया था. राज्य सरकार ने एकल पीठ के फैसले को खंडपीठ में चुनौती दी थी, जिस पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम व न्यायाधीश हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है.

मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि एनआइए ने मामले की जांच शुरू कर दी है, इसलिए अब अदालत इस जांच में हस्तक्षेप नहीं करना चाहती. यह कहते हुए मुख्य न्यायाधीश ने राज्य सरकार की याचिका खारिज कर दी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola