हेयर स्ट्रीट : फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है

विज्ञापन

कोलकाता. हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में कॉल सेंटर के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम आशीष अग्रवाल (42) है. वह एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोद्दार विहार का निवासी है. पुलिस ने बताया कि मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर हेमंत बसु सरणी की मंगलम बिल्डिंग के पहले तल पर स्थित गजमुख टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के कार्यालय में छापेमारी की गयी, जहां अवैध तरीके से कॉल सेंटर चलाया जा रहा था. छापेमारी के दौरान लैपटॉप व कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किये गये. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola