ePaper

फैक्टरी के लिए सरकार देगी सौरभ को 250 एकड़ जमीन

Updated at : 13 Jul 2024 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
फैक्टरी के लिए सरकार देगी सौरभ को 250 एकड़ जमीन

Kolkata: Former cricketer Sourav Ganguly speaks during the Annual Convention and Vision Conclave of Bengal Business Council, at New Town in Kolkata, Sunday, June 2, 2024. (PTI Photo)(PTI06_02_2024_000234B)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली अब उद्योग जगत में भी कदम रखने जा रहे हैं. सौरभ को इस्पात कारखाना खोलने के लिए राज्य सरकार जल्द ही जमीन मुहैया करायेगी.

विज्ञापन

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गड़बेता में चिह्नित की गयी है जमीन

संवाददाता, कोलकाता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली अब उद्योग जगत में भी कदम रखने जा रहे हैं. सौरभ ने बंगाल में इस्पात कारखाना खोलने की घोषणा की है और इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार से जमीन मुहैया कराने की मांग की है. बता दें कि पहले शालबनी में इस्पात कारखाना खोलने की खबर सामने आयी थी. हालांकि, अब पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गड़बेता में फैक्टरी लगाने की योजना पर बातचीत आगे बढ़ रही है.

जिला सूत्रों के अनुसार, गड़बेता में प्रयाग फिल्म सिटी की स्थापना की घोषणा की गयी थी. यहां करीब 318 एकड़ जमीन है. राज्य सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, वर्षों से फिल्म सिटी का काम शुरू नहीं होने पर राज्य सरकार ने जमीन वापस ले ली और इसे पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीआइडीसी) को सौंप दिया गया. फिल्म सिटी के लिए आवंटित करीब 318 एकड़ परित्यक्त भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग के ठीक बगल में स्थित है. उक्त जमीन पर अतिक्रमण का भी मुद्दा था, जिसे हाल ही में जिला प्रशासन ने सलटा दिया है.

सूत्रों की मानें, तो इस्पात कारखाने के लिए इस 318 एकड़ में से 250 एकड़ जमीन सौरभ गांगुली की कंपनी को दी जायेगी. इसे लेकर शुक्रवार को डब्ल्यूबीआइडीसी कार्यालय में बैठक भी हुई, जिसमें जिले के भी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि जल्द ही जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola