बर्नपुर मार्केट में आग से मची अफरा-तफरी, लीकेज से सिलिंडर सुलगा

Updated:
विज्ञापन

सुलगते सिलिंडर पर भीगा बोरा व बालू डाल कर बुझायी गयी आग

विज्ञापन

बर्नपुर.

बर्नपुर मिनी मार्केट स्थित एक गैस की दुकान में एक सिलिंडर में गैस रीफिलिंग के दौरान आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. आसपास की दुकानें व्यापारियों ने बंद कर दीं. दहशत में गैस दुकान के मालिक ने उस सिलिंडर को बाहर फेंक दिया और अपनी दुकान बंद कर भाग गया. इसे लेकर पास के दुकानदार भड़क गये. कुछ दुकानदारों ने हिम्मत कर सुलगते सिलिंडर को बुझाने का प्रयास किया. पानी से भीगे बोरे में सिलिंडर को लपेट दिया गया. पर गैस सिलिंडर में लगी आग बुझ नहीं रही थी. फिर उस पर बालू डाल कर आग बुझाने की कोशिश की गयी. लेकिन गैस में लगी आग नहीं बुझी. जैसे जैसे सिलिंडर गर्म हो रहा था, उसके फटने का खतरा बढ़ रहा था. वहां से भीड़ को दूर रहने को कहा जा रहा था. दुकानदारों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह आग बुझा दी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी़. पुलिस जब वहां पहुंची तो आग बुझ गयी थी. दुकानदारों ने घटना को लेकर गैस दुकानदार के खिलाफ शिकायत की. पुलिस ने आरोपी दुकानदार पर कार्रवाई का भरोसा दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola