कोलकाता के बीएनआर रेलवे अस्पताल में लगी आग, मरीजों में दहशत का माहौल

आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर नेत्र विभाग के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के पास लगी थी. इसके बाद इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई.
विकास कुमार गुप्ता, कोलकाता : कोलकाता के गार्डेनरीच में स्थित बीएनआर रेलवे अस्पताल में आग लगने से मरीजों में दहशत फैल गई. आग मंगलवार सुबह अस्पताल की तीसरी मंजिल में स्थित नेत्र विभाग के ऑपरेशन रूम के बाहर लगी थी. खबर पाकर दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई. कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया.
ऑपरेशन थिएटर के पास लगी आग
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों ने ऑपरेशन रूम के पास से आग की लपटें निकलते देखा. आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर नेत्र विभाग के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के पास लगी थी. इसके बाद इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई. तब जाकर ऑपरेशन थियेटर से मरीजों को तुरंत बाहर निकाला गया. बचाव अभियान में आरपीएफ के जवान भी शामिल हुए. इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गयी. बताया जा रहा है कि काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि, खबर है कि ऑपरेशन थिएटर के कई उपकरण क्षतिग्रस्त हो गये हैं. सुबह हुई इस घटना से मरीज काफी डरे हुए हैं.
Also Read: कब तक आ सकता है पश्चिम बंगाल 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक
सभी लोग हैं सुरक्षित
बताया जा रहा है कि फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं. अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि चिंता की कोई बात नहीं है. नेत्र रोग विभाग का ऑपरेशन थियेटर बंद कर दिया गया है. आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नये उपकरण लगने के बाद ही सर्जरी संभव हो पाएगी. दमकलकर्मी आग लगने के सटीक कारणों का पता लगा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










