ePaper

दत्तपुकुर : कमरे में लगी आग, सामान सहित दस्तावेज हुए खाक

Updated at : 27 May 2024 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
दत्तपुकुर : कमरे में लगी आग, सामान सहित दस्तावेज हुए खाक

उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर थानांतर्गत कासिमपुर इलाके में रविवार सुबह घर के कमरे में आग लगने से अफरातफरी मच गयी.

विज्ञापन

बारासात. उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर थानांतर्गत कासिमपुर इलाके में रविवार सुबह घर के कमरे में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. हालांकि दमकलकर्मियों के पहुंचने के पहले ही लोगों ने आग बुझा दी. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कमरे में मौजूद सारा सामान जलकर खाक हो गया. जानकारी के मुताबिक, मकान मालिक का नाम समीर राय है. घटना सुबह करीब छह बजे की है. समीर राय का कहना है कि वह सुबह उठकर घर से बाहर गये थे. आठ बजे के करीब एक कमरे में आग लगने की खबर पाकर वह दौड़े-दौड़े आये. बाकी दो कमरे में घर के अन्य सदस्य सोये थे, उन्हें घटना का पता भी नहीं चल पाया. स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देख आस-पास से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की. काफी प्रयास के बाद आग बुझा ली गयी. दमकल विभाग को भी सूचना दी गयी, लेकिन दमकलकर्मियों के वहां पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गयी. बताया जाता है कि घर में रखे टीवी से लेकर सारे कीमती सामान जल गये. नकद रुपये भी जल गये. कई दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गये. सब कुछ जलकर खाक हो गया. समीर राय ने बताया कि मतुआ महासंघ का कार्ड भी जल गया.

घटना की खबर पाकर कासिमपुर नतूनपाड़ा पंचायत की सदस्य सुजाता ओझा के पति अमर ओझा मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल पा रहा है. आशंका जतायी जा रही है कि जलती बीड़ी पीकर फेंकने से आग लगी होगी. काफी नुकसान हुआ है. पंचायत की तरफ से प्रधान से बात कर हर तरह की मदद का आश्वासन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola