सरसुना में कमरे में लगी आग, वृद्ध की मौत

सरसुना इलाके में कमरे में आग लगने से उसमें झुलस कर एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना तालपुकुर रोड में शनिवार देर रात की है.
कोलकाता. सरसुना इलाके में कमरे में आग लगने से उसमें झुलस कर एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना तालपुकुर रोड में शनिवार देर रात की है. मृत व्यक्ति का नाम कार्तिक दास (73) बताया गया है. खबर पाकर दमकल की एक गाड़ी के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और एक घंटे में ही आग पर काबू पा लिया. लोगों ने बताया कि टाली शेड कमरे के बाहर मीटर बॉक्स में आग लगी थी. देखते ही देखते आग पास की टाली शेड कमरे को अपनी चपेट में ले लिया. इधर, आग लगा देख कमरे के भीतर मौजूद महिला बाहर निकल गयी, लेकिन कमरे के भीतर पैरालाइसिस का शिकार व्यक्ति बाहर नहीं निकल पाया, जिसके कारण गंभीर तौर पर वह झुलस गया. इधर महिला लोगों से मदद मांगती रही,
लेकिन आग की भयावहता इतनी ज्यादा थी कि लोग मदद करने के लिए भी कमरे में नहीं घुस सके. इसके कारण काफी कोशिश के बाद भी झुलसे व्यक्ति की जान नहीं बचायी जा सकी. काफी कोशिश के बाद स्थिति को सामान्य किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




