तृणमूल के दो गुटों में मारपीट, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

उत्तरपाड़ा में रविवार को तृणमूल के दो गुटों में मारपीट हो गयी, जिसमें एक समर्थक गंभीर रूप से जख्मी हो गया

विज्ञापन

बारासात. उत्तर 24 परगना जिले के आमडांगा थाना अंतर्गत खुड़ीगाछी उत्तरपाड़ा में रविवार को तृणमूल के दो गुटों में मारपीट हो गयी, जिसमें एक समर्थक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल की पहचान आताउल मंडल के रूप में हुई है. उसे बारासात अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोप है कि तृणमूल समर्थक आताउल को पार्टी के दूसरे गुट के लोगों ने रॉड और बांस से पीटा. घायल ने तृणमूल कार्यकर्ता आइजुल मंडल, साजीरुल मंडल, खलील मंडल, जियाद मंडल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. बताया जा रहा है कि सुबह आताउल अपने घर में था. तभी तृणमूल के कुछ लोग पहुंचे और उस पर हमला कर दिया. इस दौरान दोनों तरफ से मारपीट हुई. घायल व्यक्ति का आरोप है कि हमलावर आमडांगा विधायक रफीकुर रहमान के करीबी हैं.

उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola