Rituparna Sengupta : ईडी का दावा, राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में 70 लाख रुपये लौटाना चाहती है रितुपर्णा सेनगुप्ता
Published by : Shinki Singh Updated At : 02 Jul 2024 2:11 PM
Rituparna Sengupta : रितुपर्णा 19 जून को ईडी कार्यालय गईं. करीब पांच घंटे बाद एक्ट्रेस ईडी दफ्तर से बाहर आईं. कार में बैठने से पहले रितुपर्णा ने कहा, जांचकर्ता मेरे सहयोग से खुश हैं. मेरा इस भ्रष्टाचार से कोई लेना-देना नहीं है.
Rituparna Sengupta : पश्चिम बंगाल में राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में ईडी सूत्रों ने दावा किया है कि अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता (Rituparna Sengupta ) 70 लाख रुपये लौटाना चाहती है. ईडी सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों का मानना है कि यह पैसा राशन वितरण घोटाले के एक आरोपी के जरिए अभिनेत्री के खाते में आया था. गौरतलब है कि रितुपर्णा पिछले जून में सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी कार्यालय गई थीं. वहां पांच घंटे की पूछताछ के बाद वह केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय से बाहर निकली थी. एक्ट्रेस ने दावा किया था कि राशन भ्रष्टाचार से उनका कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि, उनसे जो दस्तावेज मांगे गए थे, उन्होंने जांचकर्ताओं को सौंप दिए है.
रितुपर्णा 19 जून को पहुंची थी ईडी कार्यालय
ईडी के एक अधिकारी ने दावा किया कि जांचकर्ताओं ने राशन भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार एक आरोपी के साथ रितुपर्णा के वित्तीय लेनदेन के बारे में जानकारी प्राप्त की है. उस सूत्र के माध्यम से यह भी पता चला है कि आरोपी के साथ एक कंपनी का करोड़ों रुपये का वित्तीय लेनदेन हुआ है, जिसकी मालकिन के रूप में अभिनेत्री रितुपर्णा का नाम है. लेन-देन के बारे में जानने के लिए ईडी ने रितुपर्णा को 5 जून को तलब किया. हालांकि रितुपर्णा उस दिन सीजीओ में हाजिर नहीं हुई थीं. हालांकि, रितुपर्णा 19 जून को ईडी कार्यालय गईं. करीब पांच घंटे बाद एक्ट्रेस ईडी दफ्तर से बाहर आईं. कार में बैठने से पहले रितुपर्णा ने कहा, जांचकर्ता मेरे सहयोग से खुश हैं. मेरा इस भ्रष्टाचार से कोई लेना-देना नहीं है.
2019 में रितुपर्णा से रोज वैली मामले में ईडी ने की पूछताछ
इससे पहले जुलाई 2019 में रितुपर्णा और अभिनेता प्रसनजीत चटर्जी से रोज वैली मामले की जांच कर रही ईडी ने पूछताछ की थी. एक समय में रोज वैली कंपनी द्वारा कई बांग्ला फिल्मों का निर्माण किया जाता था.उस समय ईडी की ओर से बताया गया था कि रितुपर्णा से संस्था के प्रमुख गौतम कुंडू ने संपर्क किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










