नकली परफ्यूम बनाने के कारखाने में ईबी का छापा
कली परफ्यूम बनाने के कारखाने के गोदाम में इबी के अधिकारियों ने छापेमारी की
बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के रहड़ा थाना अंतर्गत डांगापाड़ा इलाके में स्थित एक नकली परफ्यूम बनाने के कारखाने के गोदाम में इबी के अधिकारियों ने छापेमारी की और भारी मात्रा में कई नामी-गिरामी कंपनियों के परफ्यूम बनाने के सामान, बोलत, रैपर आदि बरामद किये गये. सूत्रों के अनुसार, कुछ दिनों पहले एक नामी परफ्यूम बनाने वाली कंपनी की तरफ बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट में शिकायत दर्ज करायी गयी थी कि उनकी कंपनी के नाम पर नकली परफ्यूम बनाये जा रहे हैं. इसी शिकायत पर ईबी ने कार्रवाई करते हुए डांगापाड़ा स्थित उक्त कारखाने के गोदाम में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए