बिजली-पानी सप्लाई बंद करने के खिलाफ प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 May 2024 12:58 AM

विज्ञापन

दुर्गापुर शहर के माया बाजार इलाके में शुक्रवार डीवीसी प्रबंधन पर बस्ती वासियों का बिजली पानी सप्लाई बंद करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया

विज्ञापन

दुर्गापुर. दुर्गापुर शहर के माया बाजार इलाके में शुक्रवार डीवीसी प्रबंधन पर बस्ती वासियों का बिजली पानी सप्लाई बंद करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान उत्तेजित जनता सड़क पर टायर जलाकर करीब तीन घंटे तक माया बाजार रोड जाम कर दिया, जिससे इलाके में आवागमन बाधित हो गयी. खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं आंदोलन कर रहे लोगों को शांत कराया. आंदोलन कर रही कमेटी के चुमकी अंकुर सहित कई लोगों ने कहा कि डीवीसी भीषण गर्मी में झुग्गी वासियों पर अत्याचार शुरू कर दिया है. प्रबंधन गर्मी में बिजली-पानी बंद कर दिया है. पिछले दो दिनों से पानी और बिजली की आपूर्ति न करने से भीषण गर्मी में बस्ती का एक बच्चा, एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोग बीमार हो गयी है. जबकि कमेटी की ओर से प्रबंधन को बस्ती में बिजली पानी नियमित सप्लाई करने का आवेदन किया गया था. आवेदन के बाद भी प्रबंध बस्ती वासियों का बिजली पानी की सप्लाई बंद कर दिया है. जब तक बस्तियों में बिजली पानी सप्लाई न की जायेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola