फॉल्स सीलिंग का काम करते करंट लगने से मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक का नाम राहुल शर्मा (22) बताया गया है.

विज्ञापन

दुर्गापुर. दुर्गापुर स्टील टाउनशिप के नागार्जुन रोड स्थित एक क्वार्टर में फॉल्स सीलिंग का काम करते समय युवक को करारा करंट लगा, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक का नाम राहुल शर्मा (22) बताया गया है. करंट के झटके से युवक फर्श पर गिर पड़ा. अचेतावस्था में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया. वह शहर के मेनगेट स्थित विधानपल्ली का निवासी था. बताया गया कि राहुल एक ठेका एजेंसी के अधीन फॉल्स सीलिंग का काम किया करता था. गुरुवार शाम राहुल स्टील टाउनशिप के नागार्जुन इलाके के एक घर में फॉल्स सीलिंग लगा रहा था, तभी करंट लगने से वह नीचे फर्श पर गिर कर अचेत हो गया. दुर्गापुर इस्पात अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola