पीएचडी की छात्रा का फंदे से लटकता मिला शव
उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के पीएचडी की छात्रा का शुक्रवार को सिलीगुडी के शिव मंदिर स्थित एक किराये के घर से फंदे से लटकता शव बरामद होने से हड़कंप मच गया.
कोलकाता. उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के पीएचडी की छात्रा का शुक्रवार को सिलीगुडी के शिव मंदिर स्थित एक किराये के घर से फंदे से लटकता शव बरामद होने से हड़कंप मच गया. मृतका का नाम बबीता दत्त बताया गया है. वह कूचबिहार जिले के तूफानगंज की निवासी थी. सूत्रों के अनुसार, मकान मालिक ने देखा कि शुक्रवार दोपहर तक बबीता का रूम बंद है. मालिक को संदेह होने पर दरवाजा तोड़कर अंदर गया, तो पाया गया कि बबीता फंदे से लटक रही है. इसके बाद मकान मालिक ने माटीगाड़ा थाने की पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल भेजा. उधर, घटना की खबर पाकर उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और बबीता के सहपाठी उसे घर पहुंचे. बबीता ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी साफ नहीं है. माटीगाड़ा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए