कैप्टन बृजेश थापा का पार्थिव शरीर लाया गया दार्जिलिंग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jul 2024 1:25 AM
जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए कैप्टन बृजेश थापा का पार्थिव शरीर दार्जिलिंग के लेबोंग स्थित उनके घर लाया गया
संवाददाता, कोलकाता . जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए कैप्टन बृजेश थापा का पार्थिव शरीर दार्जिलिंग के लेबोंग स्थित उनके घर लाया गया. सिलीगुड़ी से लेबोंग तक सड़क के दोनों ओर जमा हुए लोगों ने शहीद को नम आंखों से विदाई दी. सैन्य कर्मियों, राज्य सरकार के अधिकारियों सहित अन्य लोगों के साथ फूलों से सजे वाहन में कैप्टन थापा का पार्थिव शरीर लेबोंग के जिंग टी एस्टेट स्थित उनके पैतृक घर ले जाया गया. दार्जिलिंग की जिलाधिकारी प्रीति गोयल ने पुष्टि की कि अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह किया जायेगा. लेबोंग के रास्ते में कुर्सियांग, सोनादा, घूम और दार्जिलिंग जैसे शहरों में शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे. वे ‘बृजेश थापा अमर रहे’ के नारे लगाते रहे. गुरुवार की शाम कैप्टन का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया. दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और अन्य ने बुधवार को बेंगडुबी सैन्य स्टेशन पर शहीद अधिकारी को श्रद्धांजलि दी थी. बता दें कि अपने परिवार से तीसरी पीढ़ी के सेना के अधिकारी कैप्टन थापा 27 वर्ष के थे और पांच साल पहले भारतीय सेना में शामिल हुए थे. शहीद अधिकारी की मां नीलिमा ने बताया कि वह सेना की 145 एयर डिफेंस रेजिमेंट से थे और 10 राष्ट्रीय राइफल्स में प्रतिनियुक्ति पर थे. वह मार्च में छुट्टी पर घर भी आये थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










