हादसे में साइकिल सवार की हुई मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मृतक का नाम प्रशांत मुखर्जी (59) बताया गया.
विज्ञापन
बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के नोआपाड़ा थाना अंतर्गत इच्छापुर में सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार की मौत हो गयी. मृतक का नाम प्रशांत मुखर्जी (59) बताया गया. जानकारी के अनुसार, प्रशांत मुखर्जी रोज की तरह सुबह-सुबह साइकिल से पेपर बांटने निकले थे. इसी दौरान एक वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया, जिसमें वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बीएन बोस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन