सांकराइल के एनसी पाल घाट पर दिखा मगरमच्छ

बुधवार को गंगा में नहा रहे लोगों ने एक मगरमच्छ देखा.
हावड़ा. सांकराइल में गंगा किनारे मगरमच्छ देखे जाने से इलाके में आतंक है. घटना सांकराइल के पंचपाड़ा ग्राम पंचायत के पंचपाड़ा मेघ पाड़ा स्थित एनसीपाल घाट की है. बुधवार को गंगा में नहा रहे लोगों ने एक मगरमच्छ देखा. लोगों का दावा है कि मंगलवार शाम को भी वहां मगरमच्छ देखा गया था और बुधवार को एक बार मगरमच्छ देखा गया. जिस घाट पर मगरमच्छ देखा गया, वहां इलाके के लोग गंगा स्नान व पूजा करते हैं. वहां से नाव का भी परिचालन होता है. अब वहां लोग स्नान करने से परहेज कर रहे हैं. पंचपाड़ा के पंचायत सदस्य अमितांशु पाडेल ने कहा प्रशासन की ओर से माइक से घाट के नीचे नहीं जाने का प्रचार किया जा रहा है. पंचायत द्वारा एनसी पाल घाट, पद्रा घाट, राधा गोबिंद घाट, राजगंज जेटी घाट सहित कई अन्य घाटों को बंद कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










