ePaper

तृणमूल नेता ने दी धमकी : मतदान के दिन न दिखें माकपा कार्यकर्ता

Updated at : 20 May 2024 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल नेता ने दी धमकी : मतदान के दिन न दिखें माकपा कार्यकर्ता

मतदान के दिन माकपा के कार्यकर्ता नजर आने पर उनकी खैर नहीं. यह चेतावनी उत्तर हावड़ा के तृणमूल कांग्रेस के नेता व वार्ड 16 के पूर्व पार्षद मोहम्मद रुस्तम ने दी है

विज्ञापन

हावड़ा. मतदान के दिन माकपा के कार्यकर्ता नजर आने पर उनकी खैर नहीं. यह चेतावनी उत्तर हावड़ा के तृणमूल कांग्रेस के नेता व वार्ड 16 के पूर्व पार्षद मोहम्मद रुस्तम ने दी है. खुलेआम चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर चुनाव के दिन माकपा कार्यकर्ता दिख गये, तो उसी दिन फैसला कर देंगे. तृणमूल नेता का एक वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ है. हालांकि प्रभात खबर इस वीडियो की सत्यता का पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में तृणमूल नेता यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि एक भी माकपा कार्यकर्ता वोट के दिन नजर नहीं आना चाहिए. अगर वे दिख गये तो, इसका हिसाब उसी समय हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola