ePaper

बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना आज

Updated at : 04 Jun 2024 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना आज

पश्चिम बंगाल की 42 सीटों की मतगणना आज होगी. त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना होगी. राज्यभर में 55 काउंटिंग सेंटर बनाये गये हैं. इन मतगणना केंद्रों के 418 काउंटिंग हॉल में वोटों की गिनती की जायेगी.

विज्ञापन

55 केंद्रों के 418 काउंटिंग हॉल में होगी वोटों की गिनतीसंवाददाता, कोलकाता

लोकसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद अब मतगणना की बारी है. मंगलवार को देश भर में वोटों की गिनती की जायेगी. पश्चिम बंगाल की 42 सीटों की भी मतगणना होगी. त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना होगी. राज्यभर में 55 काउंटिंग सेंटर बनाये गये हैं. इन मतगणना केंद्रों के 418 काउंटिंग हॉल में वोटों की गिनती की जायेगी. इस संबंध में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीइओ) डॉ आरिज आफताब ने बताया कि 418 काउंटिंग हॉल में 4944 काउंटिंग टेबलों पर मतों की गणना होगी. प्रत्येक काउंटिंग हॉल में एक-एक सहायक असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) तैनात किये जायेंगे, जो मतों की गणना के दौरान इवीएम की निगरानी करते हुए मतगणना की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे. डॉ आफताब ने बताया कि सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी. आरंभ में पोस्ट बैलेट की गणना होगी. करीब तीन लाख पोस्टल बैलेट की गणना की जायेगी. सीइओ ने सभी काउंटिंग एजेंटों को सुबह सात से 7.30 बजे तक मतगणना केंद्रों में पहुंचने का निर्देश दिया है. इसके साथ कोई मतगणना कर्मी या काउंटिंग एजेंट अपने मोबाइल फोन के साथ मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. मतगणना केंद्र में नोट पैड, पेन व पेंसिल के साथ ही प्रवेश किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि शीतलकूची और दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 23 राउंड में गणना होगी. शीतलकूची में 310 और दिनहाटा में कुल 318 पोलिंग स्टेशन हैं. सबसे कम नौ राउंड में चोपड़ा में गणना होगी. वहां 251 पोलिंग स्टेशन हैं. वहीं, प्रत्येक काउंटिंग टेबल पर एक सुपरवाइजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेगा.

मतदान केंद्रों के बाहर काउंटिंग होने तक 200 मीटर तक धारा 144 लागू रहेगी. वहीं सभी मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. पहले घेरे में जिलाधिकारी राज्य पुलिस के साथ तैनात रहेंगे. वहीं, मतदान केंद्र के भीतर वाहन के प्रवेश पर रोक है. काउंटिंग एजेंट, मतगणना कर्मी और केंद्र में घुसने वाले कर्मियों की जांच की जायेगी. दूसरे घेरे में राज्य पुलिस के सशस्त्र पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे. जबकि तीसरे घेरे में केंद्रीय पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे.

42 सीटों पर 507 प्रत्याशी :

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया है कि, राज्य की 42 सीटों पर कुल 507 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें 434 पुरुष और 72 महिला हैं, जबकि तीसरे लिंग का एक प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola