अभिनेत्री संध्या राय की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अभिनेत्री संध्या राय (80) की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. उन्हें कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
विज्ञापन
कोलकाता.
अभिनेत्री संध्या राय (80) की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. उन्हें कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि अभिनेत्री को घबराहट और बेचैनी की शिकायत पर गत शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों को संदेह है कि अभिनेत्री हृदय संबंधित किसी बीमारी से पीड़ित हो सकती हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उन्हें क्या बीमारी है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. कार्डियोलॉजी डॉ एसबी राय, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ सुस्मिता देबनाथ और डॉ पीके मित्रा (नॉन-इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी) की तीन सदस्यीय मेडिकल टीम उनका इलाज कर रही है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन