बांसद्रोणी : पारिवारिक अशांति के चलते किया आत्मदाह

Updated:
विज्ञापन

मृतक का नाम राजीव शर्मा (43) बताया गया है

विज्ञापन

कोलकाता. पारिवारिक अशांति में एक व्यक्ति ने खुद पर केरोसिन उड़ेल कर शरीर में आग लगा ली. घटना बांसद्रोणी थाना क्षेत्र में स्थित शारदा मणि पार्क में सेकेंड लेन की गुरुवार रात की है. तुरंत झुलसे हालत में उसे एमआर बांगुर अस्पताल में ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. मृतक का नाम राजीव शर्मा (43) बताया गया है. इस घटना के बाद पुलिस उसके परिवार के सदस्यों से बातचीत कर आत्मदाह के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

बस के धक्के से राहगीर की मौत

कोलकाता. बस के धक्के से एक राहगीर की मौत हो गयी. घटना भांगड़ थाना क्षेत्र की बासंती हाइवे की गुरुवार देर रात की है. मृतक की पहचान दाउद अली के रूप में हुई है. पुलिस ने घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ऊंचाई से गिरकर मौत

कोलकाता. मोचीपाड़ा इलाके में उंचाई से गिरकर देगन दास (45) की मौत हो गयी. वह टेंगरा इलाके का निवासी था. घटना राम कनाई अधिकारी लेन की शुक्रवार सुबह की है. मृतक वहां रिपेयरिंग का काम कर रहा था, अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे जमीन पर गिर गया. तुरंत अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola