मेमारी में यात्री बस और ट्रक के बीच टक्कर, 15 यात्री घायल
घायलों में तीन की हालत नाजुक होने पर उसे बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया.
बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना इलाके के 15 नंबर वार्ड में रविवार दोपहर एक बजे के करीब एक यात्री बस और ट्रक के बीच आमने सामने की जबरदस्त टक्कर में बस में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गये. दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त यात्री बस में फंसे यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरामद कर सभी को मेमारी ब्लॉक अस्पताल पहुंचाया. घायलों में तीन की हालत नाजुक होने पर उसे बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि यात्री बस कालना से मेमारी की तरफ आ रही थी. तभी तेज गति से आ रही एक ट्रक के साथ उसकी जबरदस्त टक्कर हो गयी. पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. दुर��घटना के कारण उक्त सड़क मार्ग करीब आधे घंटे तक जाम हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए