ePaper

Bengal Crime News : कसबा के इंदू पार्क में उलझे दो इलाके के लोग, बमबाजी व फायरिंग से दहला इलाका

Updated at : 10 Jun 2024 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Crime News : कसबा के इंदू पार्क में उलझे दो इलाके के लोग, बमबाजी व फायरिंग से दहला इलाका

Bengal Crime News : पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का खोल एवं फटे हुए बम की सुतली के अलावा कुछ बारूद के अंश को बरामद किया है. इस घटना के मूल दो आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. इस घटना के बाद से इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के रिजल्ट की घोषणा होते ही कोलकाता के विभिन्न इलाकों में छिटपुट अशांति की खबरें सामने आ रही है. इसी कड़ी में रविवार देर रात को दक्षिण कोलकाता के इलाके में अशांति फैल गई. बताया जा रहा है कि दीनू यादव के नेतृत्व में 20 से 30 की संख्या में बदमाशों का गिरोह रविवार देर रात को राजडांगा के इंदू पार्क इलाके में पहुंचा. इन लोगों पर इलाके में बमबाजी के साथ दो से तीन राउंड हवाई फायरिंग करने का आरोप लगा है. बमबाजी एवं फायरिंग की घटना में पी मजुमदार रोड की रहनेवाली रूमा समाद्दार नामक एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

बमबाजी एवं फायरिंग में एक महिला बुरी तरह से घायल


इधर, बमबाजी एवं फायरिंग की घटना की खबर पाकर बड़ी संख्या में कसबा थाने की पुलिस ने वहां पहुंचकर इस घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने जख्मी महिला की शिकायत पर एक किशोर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियो के नाम राजू सरदार, सुप्रदीप दे, कालू राय और रबीन दे के अलावा एक किशोर को गिरफ्तार किया है. किशोर को छोड़कर अन्य चार बदमाशों को अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर अदालत ने सभी को 14 जून तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है.

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में हुई वोटिंग के अनुसार कोलकाता के 47 वार्डों में हार के कारणों की जांच कराएगी तृणमूल

पुलिस ने पांच लोगों को किया अरेस्ट


स्थानीय सूत्रों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 10:15 बजे कसबा के राजडांगा में इंदू पार्क इलाके में कुछ शरारती तत्वों ने बमबाजी करने के अलावा फायरिंग की. वे लोग इलाके के कुछ लोगों को टार्गेट कर बमबाजी करने के अलावा फायरिंग कर वहां रहनेवाले लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे. कुछ लोगों का कहना है कि इलाके में निगम के दो अलग वार्ड के पार्षद के समर्थकों के बीच इलाका दखल को लेकर इस तरह की घटना सामने आयी है.

Narendra Modi : चुनावी रैलियों के लिए फिर बंगाल आयेंगे नरेन्द्र मोदी व अमित शाह

इलाके में भारी पुलिस बल किया गया तैनात


पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का खोल एवं फटे हुए बम की सुतली के अलावा कुछ बारूद के अंश को बरामद किया है. इस घटना के मूल दो आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. इस घटना के बाद से इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. इधर, तृणमूल नेतृत्व ने पार्षदों की आपसी गुटबाजी के आरोपों से इनकार किया है.

Mamata Banerjee : सागरिका घोष ने कहा, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का ममता बनर्जी ने किया सांकेतिक विरोध

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola