भाजपा आैर तृणमूल समर्थकों के बीच झड़प

Updated:
विज्ञापन

चुंचुड़ा विधानसभा क्षेत्र स्थित शांतिपल्ली इलाके में रविवार रात को भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी.

विज्ञापन

हुगली. चुंचुड़ा विधानसभा क्षेत्र स्थित शांतिपल्ली इलाके में रविवार रात को भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी. घटना की शुरुआत तब हुई, जब हुगली जिला भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महासचिव मानिक बर्मन पर हमला हुआ. आरोप है कि तृणमूल समर्थक अतनू दास ने शराब के नशे में मानिक पर हमला कर दिया. खबर पाकर मौके पर पहुंचे भाजपा समर्थकों ने मानिक को चुंचुड़ा सदर इमामबाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया.

इसके बाद हुगली जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजीव घरामी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतनू दास के घर पर हमला कर दिया. उसे पीटा और मकान में तोड़फोड़ की. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की. विधायक असित मजूमदार ने कहा कि घटना भाजपा की आपसी शत्रुता का नतीजा है. तृणमूल पर बेवजह दोषारोपण किया जा रहा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola