शाहजहां से जुड़े मामले में जल्द चार्जशीट पेश करने की तैयारी

Updated at : 20 May 2024 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
शाहजहां से जुड़े मामले में जल्द चार्जशीट पेश करने की तैयारी

इडी और सीबीआइ दोनों ही केंद्रीय जांच एजेंसियों शाहजहां और उसके साथियों से जुड़े मामलों को लेकर अदालत में जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

राशन वितरण घोटाले की जांच के तहत गत पांच जनवरी को संदेशखाली में चलाये गये अभियान के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारियों पर हमला हुआ था. हमले के मुख्य आरोपी व तृणमूल कांग्रेस से निलंबित शेख शाहजहां पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. इडी अधिकारियों पर हुए हमले की घटना की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) कर रहा है. शाहजहां और उसके साथियों पर संदेशखाली में जमीन हड़पने व महिलाओं पर कथित यौन अत्याचार का भी आरोप है. उन दोनों मामलों की जांच का जिम्मा भी सीबीआइ के हाथों में है. इधर, शाहजहां और उसके साथियों पर जमीनों पर जबरन कब्जा कर अवैध भेड़ी बना कर बड़े स्तर पर मछली पालन और उनके आयात व निर्यात कारोबार की आड़ में वित्तीय अनियमितता बरतने का भी आरोप है. उक्त मामले में एक इसीआइआर (शिकायत) दर्ज कर इडी जांच कर रही है. सूत्रों की मानें, तो इडी और सीबीआइ दोनों ही केंद्रीय जांच एजेंसियों शाहजहां और उसके साथियों से जुड़े मामलों को लेकर अदालत में जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है. बताया जा रहा है कि शाहजहां को चार्जशीट में मुख्य आरोपित बनाया जा सकता है, जबकि उसमें उसके भाई शेख आलमगीर के अलावा शिबू हाजरा, दीदार मोल्ला समेत अन्य लोगों के नाम भी जोड़े जा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola